फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrest when they try to sell duplicate jwellary

नकली गहने बेचने आए जालसाजों को सर्राफ ने पकड़ा

Sun, 08 May 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 08 May 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
two arrest when they try to sell duplicate jwellary
गिरफ्तार - फोटो : file photo
झंगहा के नई बाजार में शनिवार दोपहर नकली गहने बेचने आए जालसाज को सर्राफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जालसाजों ने चार दिन पहले ही कस्बे के एक सर्राफ से ठगी की थी। पकड़े गए आरोपी चौरीचौरा, मुंडेरा बाजार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार नई बाजार चौराहे पर सोनू वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। रविवार दोपहर एक बजे के करीब वहां पहुंचे दो युवकों ने रुपये की जरूरत होने की बात कहकर सोने की माला बेचने की पेशकश की। तौल करने के बाद सोनू तीस हजार रुपये देने को तैयार हो गया। क्वालिटी पर संदेह होने पर वह युवकों से रुपये लेकर आने की बात कहकर चौराहे पर स्थित दूसरे दुकान पर पहुंचा, जहां जांच में सोने की माला नकली निकली।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को देकर सोनू जालसाजों के पास पहुंचा और रुपये लेकर चाचा के आने की बात कहकर उन्हें बातों में उलझाए रखा। 20 मिनट बाद दुकान पर पहुंचे सिपाही ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चौरीचौरा, केवलाचक के विश्वामित्र पाठक और मुंडेरा बाजार के किशन पाठक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि आरोपियों ने चार दिन पहले ही कस्बे में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले सुनील मोदनवाल को 25 हजार रुपये में सोने की नकली चेन बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed