फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   try to kidnap to girl in nausad

छात्रा के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों के घेरने भागे युवक

Sun, 10 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
try to kidnap to girl in nausad
- फोटो : Demo pic
नौसढ़ में शनिवार की रात खेत की तरफ निकली छात्रा के अपहरण का युवकों ने प्रयास किया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने युवकों को घेर लिए जिसके बाद वह छात्रा को छोड़कर भागे। घटना से नाराज गांव के लोगों ने नौसढ़ पुलिस चौकी पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार रात आठ बजे खेत की तरफ शौच करने निकली थी। रास्ते में उसे चार युवकों ने घेर लिया। छात्रा का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। हाथ छुड़ाकर बचने के लिए शोर मचाते हुए वह खेत की तरफ भाग निकली।
विज्ञापन


400 मीटर तक युवकों ने पीछा कर पकड़ लिया। हाथ-मुंह बांधकर उसे अपने साथ ले जा रहे युवकों को शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घेर लिया। पकड़े जाने के डर से युवक छात्रा को छोड़कर भागे। घटना से नाराज गांव के लोग छात्रा को लेकर नौसढ़ पुलिस चौकी पहुंचे। सिपाहियों के मामला हल्के में लेने पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसओ बेलीपार आनंद शुक्ला ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नौसढ़ के विजय निषाद और तीन ज्ञात लोगों पर छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed