फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   try to gangrape with two sisters

नाबालिग बहनों से गैंगरेप की कोशिश, विरोध पर कपड़े फाड़े

Wed, 20 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
try to gangrape with two sisters
महिला से गैंगरेप
बांसगांव क्षेत्र में सोमवार की रात खेत की तरफ निकली नाबालिग बहनों के साथ युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए। आवाज सुनकर पहुंचे रिश्तेदार ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इसके पहले कि गांव के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी फरार हो गए। फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। दबाव बनाने के लिए घरवालों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के भाई कि  तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात आठ बजे एक किशोरी खेत की तरफ निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। वे अगवा कर उसे खेत की ओर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी छोटी बहन मदद के लिए पहुंची तो युवकों ने उसे भी पकड़ लिया। दोनों ने जब बचने की कोशिश की तो पिटाई करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहनों का शोर सुनकर पहुंचे रिश्तेदार ने बचाने का प्रयास किया तो युवकाें ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। बहनों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग खेत की तरफ दौड़े, मगर इसके पहले आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर बांसगांव के एसओ बृजेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपी के परिवार वालों को हिरासत में लिया है। सोमवार की सुबह थाने पहुंचे पीड़ित के भाई ने गांव के सोनू और इस्ताक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।


बेटे के साथ रिश्तेदारी में गए थे मां - बाप
सोमवार को किशोरी की रिश्तेदारी में शादी थी। भाई के साथ उसके मां-बाप भी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर दोनों बहनें अकेली थीं। घटना की जानकारी होने पर देर रात सभी लोग घर लौट आए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed