{"_id":"d141f2c2c8b211c1ae8a9aa5ef817ec3","slug":"trolly-impinze-wall-four-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, चार लोगों की मौत-आठ गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, चार लोगों की मौत-आठ गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज में शुक्रवार की दोपहर बारात लेकर निकली ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रॉली पर डीजे रखा था और काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उसके पीछे डांस करते हुए बारात को विदा करने जा रहे थे। मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
बड़हलगंज, मधुपुर और मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार खखाइजखोर गांव के रहने वाले इकराम अहमद की शादी क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में तय हुई है।
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बारात जा रही थी। घर की महिलाएं और बच्चे ट्रॉली पर लगे डीजे की धुन पर डांस करते हुए बारात विदा करने निकले। करीब सौ मीटर आगे बढ़ने पर संकरी गली में इकराम के चाचा वकील के मकान का छज्जा ट्रॉली से टकरा गया। ट्रॉली के हुक में छज्जे की छड़ फंस जाने से दीवार के साथ ही आधी छत गिर गई।
विज्ञापन
इसकी चपेट में आने से इकराम के पट्टीदार नासिर की पत्नी शबनम (25), गगहा के फकीतपुरा की रहने वाली नासिर की बुआ नबीहन निशा (45), शादी में शामिल होने आए बड़हलगंज के लखनापार निवासी मुस्लिम के बेटे तौफीक (5), खखाइजखोर में नाना के घर रहने वाली मऊ , मुबारकपुर की सरली (5) की मौके पर मौत हो गई।
अस्पताल में शबनम के बेटे अलियान (1 साल) की हालत गंभीर बनी हुई है। मलबे में दबने से इकराम के पिता शब्बीर, गांव की अमीना बानो (50), नसीमुल्लाह (50), परवीन बानो (40), शाहजहां (28), शालिनी (26), शहनाज (25) समेत आठ लोग घायल हो गए। इन्हें गांव के लोगों ने बड़हलगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोगों ने बातचीत के बाद शादी टाल दी।
शासन के खर्च से होगा घायलों का इलाज: डीएम
बड़हलगंज। डीएम ओएन सिंह ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही एसडीएम गोला और सीओ बांसगांव को घायलों का समुचित इलाज शासन के खर्च से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शब्बीर को लोहिया आवास देने की भी घोषणा की।