फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traders suicide

कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर खुदकुशी की

Mon, 20 Feb 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
 traders suicide
क्राइम
कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटेकाजीपुर निवासी और कपड़ा व्यापारी नितिन कुमार ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान था, पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

 
छोटेकाजीपुर निवासी बृजमनदास के बेटे नितिन कुमार (29) की उर्दू बाजार में महाराजा ड्रेसेज नाम से दुकान है। नितिन की शादी 17 फरवरी 2014 को अलहदादपुर निवासी द्वारिकाधीश की बेटी श्वेता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद हो गया और पत्नी मायके चली गई। इसी बीच पत्नी ने जुलाई 2016 में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से ही नितिन परेशान रहता था।
विज्ञापन


सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा तो घरवाले तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed