फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ticket brokers arrested by Gonda RPF and Basti police Used to sell e-tickets through youtube

गोंडा आरपीएफ और बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़े टिकट दलाल , यूट्यूब के जरिये बेचते थे ई टिकट

Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती Published by: विजय जैन Updated Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Ticket brokers arrested by Gonda RPF and Basti police Used to sell e-tickets through youtube
बस्ती और गोंडा आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम - फोटो : अमर उजाला
बस्ती और गोंडा आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने साफ्टवेयर व यूट्यूब के जरिये तत्काल टिकट में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के दो लोगों को दबोचा है। गोंडा के आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि गैंग ई टिकट के सॉफ्टवेयर बनवा कर यूट्यूब के जरिये बेचता है। गिरोह के मुखिया अभय की तलाश काफी दिनों से बस्ती, गोंडा गोरखपुर और संत कबीर नगर जिला पुलिस को थी। तीन वर्ष पहले सीबीआई ने भी इस गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


गिरोह के बदमाश आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर को हैक करने के बाद उसके लिंक को यूट्यूब पर एएनएमएस नाम के सॉफ्टवेयर से बेच रहे थे। गिरफ्तार सहयोगी रेहान सिद्दीकी है, जबकि मास्टरमाइंड शमशेर आलम अभी फरार है। पूछताछ में अभय ने बताया कि एएनएमएस साफ्टवेयर के जरिये ई टिकट का कारोबार करते हैं। दो लेपटॉप, दो मोबाइल और 4000 नकद और संबंधित रिकॉर्ड पुलिस ने बरामद किया। हर्रैया थाने में आईटी एक्ट और रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed