फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people died in road accidents

बस से कुचलकर युवक की मौत, घरवालों ने लगाया जाम

Tue, 05 Jan 2016 01:54 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
मानीराम में सोमवार की दोपहर बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर बस के रुकने पर चालक भाग निकला। हादसे की जानकारी के बाद युवक के घरवालों ने मोहरीपुर में गोरखपुर - सोनौली मार्ग पर जाम कर दिया। एसपी (सिटी) ने 45 मिनट बाद लोगों को सड़क से हटाया। झंगहा के मोतीराम अड्डा में डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल उनका साथी जिला अस्पताल में भर्ती है। सूरत जाने के लिए तीनों युवक घर से एक बाइक पर निकले थे।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार मोहरीपुर के रहने वाले शंकर विश्वकर्मा सोमवार की दोपहर दो बजे बेटे बजरंगी (25) के साथ बाइक से मानीराम जा रहे थे। पावित्रा डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बजरंगी के शरीर पर बस का पहिया चढ़ने से मौके  पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे गिरे शंकर मामूली रुप से घायल हुए। अनियंत्रित बस पैदल बैंक जा रही मानीराम निवासी पार्वती देवी (65) को टक्कर मार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


पार्वती को उसके घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की जानकरी के बाद दोपहर तीन बजे मोहरीपुर के लोगों ने बस चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए गोरखपुर - सोनौली मार्ग जाम कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर 45 मिनट बाद हटाया। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जवा गांव के रहने वाले धीरज मौर्य (18), कुंदन जायसवाल (20) सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार को अवध एक्सप्रेस से दोनों को सूरत जाना था। सुबह 11:30 बजे गांव का गुड्डू मौर्य (20) बाइक से दोनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर - देवरिया मार्ग पर मोतीराम अड्डा पावर हाउस के सामने ओवरटेक करते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक लेकर सड़क पर गिरे युवक पीछे से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। धीरज और गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। कुंदन हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। डीसीएम के साथ ही चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने झंगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कुंदन की स्थिति मेडिकल कॉलेज में गंभीर है।


एक माह पहले हुई थी धीरज के पिता की मौत
डीसीएम से कुचलकर मरे धीरज के पिता प्रहलाद की एक माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में उसके अलावा चार बहनें और मां है। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में मरा उसका दूसरा साथी गुड्डू तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed