{"_id":"58a47ff64f1c1b5733d86817","slug":"three-men-beat-to-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनों को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
woman beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली बनाने को लेकर बुधवार को हुए विवाद में मनबढ़ों ने दो बहनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही नहीं उनके कपड़े फाड़कर छेड़खानी भी की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो मनबढ़ फरार हो गए। पीड़ित बहनों की मां ने थाने में तहरीर दी है, मगर पुलिस कार्रवाई की जगह मामले की लीपापोती में लग गई है। पुलिस छेड़खानी से इन्कार कर घटना को मामूली बताते हुए जांच की दलील दे रही है।
कूई बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे के करीब बंदुआरी पाठक गांव के अवधेश मौर्य व राम सेवक मौर्य, प्रभुनाथ मौर्य के दरवाजे के सामने से नाली खोदवा रहे थे। प्रभुनाथ के घर पर उनकी दो नाबालिग बेटियां ही मौजूद थीं। दोनों ने नाली खोदने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी बात को लेकर अवधेश रामसेवक मौर्या और दीपचंद मौर्य अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से छोटी बहन को पीटने लगे। बहन को पिटता देख बड़ी बहन बचाने पहुंची तो मनबढ़ों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी।
आरोपी दोनों के बाल पकड़कर घसीटते हुए थोड़ी दूर ले गए और बेइज्जत करने की नीयत से कपडे फाड़ डाले। लड़कियों के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। लोगों के जुटने पर मनबढ़ जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। बैंक से रुपये निकालकर घर पहुंची मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष उरुवा अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला नहीं है। नाली विवाद को लकर मारपीट हुई है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।