फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young man died in the accident , beaten by public driver become half dead

हादसे में युवक की मौत, पब्लिक ने ड्राइवर को किया अधमरा

Mon, 23 Nov 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार मेंमड़वरिया कुआं के पास गोरखपुर से कौड़ीराम जा रही प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। जान बचाने के लिए चालक घटना स्थल के पास स्थित पोखरे में कूद गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने उसे तालाब से निकाल कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार चनऊ उर्फ बेताऊ गांव के रहने वाले मंटू उर्फ हथिया रविवार की दोपहर दो बजे बाइक से गोरखपुर आने के लिए निकले थे। चौराहे पर पान खाने के बाद वह शहर के लिए निकले। गोरखपुर - वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मड़वरिया कुआं के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बस में फंस जाने से मंटू 50 मीटर घसीटते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर बस खड़ी कर चालक भाग निकला।
आसपास के लोगों ने पीछा किया तो बचने के लिए पोखरे में कूद गया। ग्रामीणों ने ड्राइवर को बाहर निकाल जमकर धुनाई की।
बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर बेलीपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने हाटा के रहने वाले घायल चालक रामसिंहासन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई से चालक की हालत गंभीर है। एसओ बेलीपार पीयूष सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed