फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the redeemed

अपहृत छात्रा को पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 23 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
the redeemed
क्राइम
कैंट पुलिस ने गोलघर से अपहृत छात्रा को न सिर्फ अपहर्ता के चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंचा दिया बल्कि युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। वह छात्रा को लेकर शहर से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


पैडलेगंज की रहने वाली एक छात्रा कोचिंग पढ़ने हरिओम नगर जाती है। रास्ते में अक्सर राजघाट इलाके के खोखर टोला निवासी युवक विलाल सिद्दीकी छींटाकशी करता था। पहले तो छात्रा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उसकी हरकतें बढ़ने लगीं। इसी बीच घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा का युवक ने छात्रसंघ के पास से अपहरण कर लिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक छात्रसंघ चौराहे से छात्रा को जबरन कहीं ले जाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने गोलघर में घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को छुड़ा लिया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर छात्रा को घरवालों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed