{"_id":"5728b3ae4f1c1b2a3b5ccf30","slug":"teacher-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने आग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 May 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के हांसूपुर में रहने वाली एक युवती ने नानी से विवाद होने के बाद सोमवार रात केरोसिन डालकर खुद को आग लगा लिया। गंभीर हालत में घर वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवती महराजगंज की रहने वाली थी। वह हांसूपुर में नानी के घर रहकर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी।
महराजगंज, बृजमनगंज की रहने वाले योगेंद्र गुप्ता की बेटी अमृता (23) हांसूपुर में अपनी नानी के घर मां के साथ बचपन से ही रहती थी। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक स्थानीय प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थी। सोमवार दिन में किसी बात को लेकर उसका नानी से विवाद हो गया। नानी की डांट से दुखी होकर वह कमरे में चली गई और आधे घंटे बाद दरवाजा अंदर से बंदकर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा लिया।
उसकी चीख और कमरे से धुआं निकलता देख घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और गंभीर रुप से झुलसी शिक्षिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।