फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspacted person catch police from maharajganj

महराजगंज से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा

Sat, 14 Nov 2015 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। 42 लाख की शराब के साथ ट्रक चालक के अपहरण के मामले में सहजनवां पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम बिहार जांच करने गई है। पुलिस को चालक की भूमिका पर भी शक है। अपहरणकर्ताओं ने ट्रक और चालक को छोड़ने के लिए दस लाख की फिरौती मांगी है।

आईजीएल गीडा शराब फैक्ट्री से सात अक्टूबर को 42 लाख की एक ट्रक शराब जौनपुर जाने के लिए निकली थी। इसमें 1500 पेटी देशी शराब लदी थी। आईजीएल के अधिकारियों ने ट्रक को रुस्तमपुर दुबे ट्रांसपोर्ट एजेंसी के शिवाकांत दुबे से बुक किया था। शिवाकांत का ट्रक महराजगंज का परतावल निवासी अदालत (40) चलाता था। हालांकि अदालत शिवाकांत का सबसे पुराना ड्राइवर था। तीन दिन तक ट्रक के जौनपुर नहीं पहुंचने के बाद ट्रक मालिक शिवाकांत से आईजीएल के अधिकारियों ने संपर्क किया। शिवाकांत की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान शिवाकांत के मोबाइल पर ड्राइवर अदालत का फोन आया और उसने अपहरण किए जाने की जानकारी दी। अपहरणकर्ताओं ने ट्रक और चालक को छोड़ने के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात बताई। इसके बाद से पुलिस हरकत में आ गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ड्राइवर के गांव से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच और सहजनवां थाने की एक टीम बिहार रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed