{"_id":"58481ee84f1c1bf340447e93","slug":"students-jaam-the-highway-and-looted-the-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने वाले छात्र की पिटाई के विरोध में उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी करने वाले छात्र की पिटाई के विरोध में उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम कर उत्पात मचाते छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज में मंगलवार को बापू इंटर कॉलेज के एक छात्र की छेड़खानी में हुई पिटाई से नाराज छात्रों ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर जमकर उत्पात मचाया। उत्पाती छात्रों ने रास्ता जामकर राहगीरों के साथ मारपीट और कई दुकानों में लूटपाट भी की। यही नहीं छात्रों ने उधर से गुजर रही एक पैसेंजर ट्रेन पर भी पत्थर फेंके। करीब एक घंटे तक सड़क पर उपद्रवी छात्रों का तांडव चलता रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। कैंपियरगंज तहसील दिवस में पहुंची डीएम और एसएसपी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को मौके पर भेजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी एक छात्र को हिरासत में ले लिया गया और बाकी छात्रों को खदेड़कर रास्ता खाली कराया गया।
जानकारी के मुताबिक बापू इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा के साथ कॉलेज का ही छात्र सूरज छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि इसे लेकर छात्रा के घरवालों ने सूरज को समझाया भी था, मगर वह नहीं माना तो रोज की हरकतों से परेशान घरवालों ने बुधवार की सुबह उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्र कॉलेज पहुंचा और कई छात्रों को बरगलाकर प्रदर्शन करने लगा। उत्पाती छात्र पहले तो कॉलेज में समस्याओं को लेकर आरोप लगा रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में हकीकत सामने आ गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उत्पाती छात्र तोड़फोड़ करने लगे। ठेले से लेकर दुकानों में लूटपाट कर रहे छात्रों को काबू करने में इलाकाई पुलिस नाकाम साबित हो रही थी। बाद में डीएम और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद बड़ी संख्या में फोर्स, नायब तहसीलदार अमित शेखर, विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्य मौके पर पहुंचे, तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
जाम में फंसी रही एंबुलेंस
छात्रों के उत्पात के कारण लगे जाम में एक एंबुलेंस भी घंटे भर फंसी रही। उसमें गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी लेकिन उत्पाती छात्र रास्ते से हटने को तैयार नहीं थे। इस बीच कुछ राहगीरों ने उसे निकालने की कोशिश की तो छात्रों ने उनसे मारपीट भी की।
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
बवाल होने की सूचना देने के बाद आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बवाल की भनक पाते ही डायल 100 पर सूचना दी, मगर पुलिस के आने में हुई देरी से बवाल बढ़ता चला गया।