{"_id":"585445224f1c1b686f64d37e","slug":"steel-in-10-shops-in-sehjanwa-and-kampeerganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का कहर , 10 दुकानों में किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का कहर , 10 दुकानों में किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां और कैंपियरगंज इलाके में गुरुवार की रात चोरों ने 10 दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के सामान को चुरा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपरौली बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक गीडा के कालेसर में मौजूद यश मोबाइल शॉप से 1000 नकद समेत करीब 20 हजार के मोबाइल, राज मोबाइल शॉप से लैपटॉप, रिचार्ज कार्ड सहित 25000 का सामान, सत्यम किराना स्टोर से काउंटर में रखी सोने की अंगूठी, मोबाइल और 1500 नकद चोर चुरा ले गए। वहीं कालेसर चौराहे के पश्चिम की तरफ मौजूद तीन गुमटी का ताला तोड़कर चंदा गुप्ता श्रृंगार से 1200 नकद, सविता चाय-बिस्कुट की दुकान से 700 रुपया नकद, और मिथिलेश मौर्या की दुकान से 3000 रुपए का सामान चुरा लिया।
कैंपियरगंज बाजार में उत्तरी रेलवे गेट स्थित ग्राहक सेवा केंद्र समेत तीन दुकानों से 40000 रुपए के सामान पर चुरा लिया। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मोहियुद्दीन उर्फ सिकंदर फुट वियर की गुमटी में यूको बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। बृहस्पतिवार रात गुमटी के पीछे लगे पटरे को तोड़कर चोरों ने 26000 रुपया नकद समेत स्वाइप मशीन, और जूता चप्पल उठा ले गए। वहीं राजेंद्र सिंह के पतंजलि सेवा केंद्र से 1500 नकद और 7000 का सामान, साजिद की दुुकान से 500 रुपए का सामान चुरा लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।