फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Spouse arrested to steel

बच्चों से चोरी कराने वाले पति-पत्नी चढ़े हत्थे

Fri, 06 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 06 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Spouse arrested to steel
arrest - फोटो : demo
झारखंड के गरीब परिवार के बच्चों को नौकरी का झांसा देकर चोरी कराने वाले दंपती को पुलिस ने दबोच लिया। यही नहीं, कैंट पुलिस ने आरोपी दंपती के चंगुल से नौ से 13 साल के पांच बच्चों को मुक्त कराके चाइल्ड लाइन भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को यह कामयाबी मोबाइल चोरी की तहकीकात के दौरान मिली। चोरी के आरोप में पकड़े गए गोरखनाथ इलाके के दंपती से जब पुलिस ने चोरी के मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो पहले वे बरगलाने लगे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन्होंने चोरी करने वाले बच्चे को सामने कर दिया। बच्चे से पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने दंपती के कब्जे से पुलिस ने चार और बच्चों को मुक्त कराया। बाद में पांचों बच्चों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। पकड़े गए दंपती की पहचान झारखंड के तिनपहरा निवासी अर्जुन महतो और संतोषी देवी के रूप में हुई। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेई ने बताया कि दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आया मामला
सहजनवां के नगवां निवासी राज किशोर का मोबाइल 21 दिसंबर को चोरी हो गया था। कैंट थाने में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सर्विलांस के सहारे चोर की तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी की लोकेशन गोरखनाथ इलाके में मिली। पुुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब पूछताछ हुई तो दूसरी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों में कराते थे चोरी
गोरखनाथ इलाके में आरोपी दंपती ठेला लगाकर कपड़े बेचते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बच्चों से शादी और पार्टियों में चोरी कराते थे। चोरी का सामान झारखंड में लेकर जाकर बेच देते थे। जो रकम मिलती थी, उसमें से कुछ रुपये बच्चों के घरवालों को सौंप देते थे ताकि उन्हें शक न हो। दो साल से इस धंधे में लिप्त आरोपी दंपती खुद तो किराए के मकान में रहते थे, लेकिन बच्चों को रखने के लिए उन्होंने दूसरा मकान किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed