{"_id":"5744b1e14f1c1b152c690fd2","slug":"sp-leader-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरीगंज पुलिस ने सपा नेता को किया गिरफ्तार, गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकरीगंज पुलिस ने सपा नेता को किया गिरफ्तार, गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 25 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के प्रयास में वांछित सपा नेता को सिकरीगंज पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद भी वह अधिकारियों के साथ घूम रहे थे। सोमवार को उन्हें लेकर गांव भी पहुंचे थे जहां विवाद होने पर ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया था।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के खजनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिवंश यादव वर्ष 2015 में दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित हैं। पुलिस ने उनके घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था पर सपा नेता रोजाना एसओ के साथ ही एसडीएम और ब्लाक अधिकारियों के साथ घूमते नजर आ रहे थे।
सोमवार को अपने गांव बनैता में एसओ सिकरीगंज, तहसीलदार खजनी और बीडीओ के साथ नाली का विवाद निपटाने पहुंच गए जहां ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस के एक तरफा कार्रवाई करने पर ग्रामीणों ने सपा नेता के वांछित होने की जानकारी अधिकारियों को दी थी। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार की रात हरिवंश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
रात में ही थाने में लग गया समर्थकों का जमावड़ा
सपा नेता को छुड़ाने के लिए सोमवार की देर रात से ही समर्थकों का जमावड़ा सिकरीगंज थाने में लग गया पर अधिकारियों की सख्त हिदायत होने से उन्हें छोड़ा नहीं जा सका। पदाधिकारियों के साथ ही बड़े नेताओं ने हरिवंश को छुड़ाने की पैरवी की लेकिन वांछित होने से सिफारिश को अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया।
इस मामले में हुई गिरफ्तारी
सपा नेता हरिवंश यादव ने एक साल पहले कन्हौली गांव के रहने वाले बेलास याव के खेत में कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर फायरिंग करके दहशत फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले में हरिवंश यादव समेत 50 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया था। हरिवंश पर इसके अलावा कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हरिवंश के पिता विभूति यादव बनैता गांव के प्रधान हैं।