{"_id":"58c83f384f1c1bb76032acec","slug":"skirmish-occurred-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज की थानेदार से झड़प, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज की थानेदार से झड़प, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में हुए आपसी विवाद से जुड़े मामले में की गई पैरवी के दौरान गोंडा में तैनात चौकी इंचार्ज और सहजनवां इंस्पेक्टर में कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक चौकी इंचार्ज ने फोन पर गाली देते हुए धमकी दी है। इंस्पेक्टर ने प्रकरण को एसएसपी से अवगत कराते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम जगदीशपुर एवं भड़सार के लोगों में चार दिन पहले विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के अशोक तिवारी ने चौकी इंचार्ज के चाचा वशिष्ट उपाध्याय के खिलाफ सहजनवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले में पैरवी के लिए मंगलवार को गोंडा के कोड़ार थाना क्षेत्र के गौरा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज शैलकांत उपाध्याय ने इंस्पेक्टर सहजनवां राकेश यादव को फोन किया। बातचीत के दौरान ही दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने इंस्पेक्टर को गालियां और देख लेने की धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज विवाद के एक मामले में फोन पर दबाव बना रहे थे। दबाव न सुनने पर चौकी इंचार्ज ने गाली देते हुए धमकी दी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।