फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six Jammer will be established in jail

अब आसान नहीं होगा जेल में मोबाइल का इस्तेमाल

Sat, 04 Feb 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Feb 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Six Jammer will be established in jail
जिला कारागार।
मंडलीय कारागार में मोबाइल का इस्तेमाल अब पूरी तरह से बंद हो जाएगा। कारागार में मोबाइल नेटवर्क बाधित करने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को नैनी जेल से दो जैमर का सामान गोरखपुर जेल पहुंचा दिया गया। वहीं मार्च तक चार और जैमर लगा दिए जाएंगे। जेल प्रशासन की मानें तो छह जैमर लगने के बाद पूरे जेल परिसर में मोबाइल नेटवर्क को बाधित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में गोरखपुर के साथ ही 12 अन्य संवेदनशील जेलों में जैमर लगाए जाने हैं। इसके लिए कुल 71 करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी किया गया था। पिछले साल 13 अक्टूबर को कैदी की मौत के बाद बंदियों ने जमकर बवाल काटा था, तभी यह बात सामने आई थी कि घटना की वजह मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाना ही है। इसके बाद से ही संवेदनशील जेलों में जैमर लगाने की कवायद तेज हो गई।  वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि पहले चरण में दो जैमर के सामान आए हैं। इसके बाद चार जैमर और लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को जैमर लगाने का काम दिया गया है। 
विज्ञापन


इन जेलों में लगेगा जैमर
बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, मुरादाबाद, इटावा, बुलंदशहर, बांदा, मैनपुरी, झांसी, जौनपुर और बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed