{"_id":"579bc0814f1c1b704721e1b2","slug":"sharkit-house-road-hit-and-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस रोड पर हिट एंड रन, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्किट हाउस रोड पर हिट एंड रन, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने दोपहिया सवार रौंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस रोड पर बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटर सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। कार के अगले हिस्से में दोनो गाड़ियों के फंसने से इस पर सवार युवक घिसटते हुए 50 मीटर दूर चले गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
हादसे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले अनुज पांडेय (31) शाहपुर, गायत्रीनगर के रहने वाले थे। पुणे की रियल स्टेट कंपनी में काम करने वाले अनुज पत्नी की डिलीवरी के लिए 22 जुलाई को घर आए थे। शुक्रवार की रात दरगहिया के रहने वाले दोस्त सुजीत सिंह (28) के साथ वह सर्किट हाउस की तरफ से घर लौट रहे थे। पैडलेगंज पुलिस चौकी से कुछ पहले पीछे से आ रही कार ने न केवल बाइक में टक्कर मार दी बल्कि चालक ने बेकाबू ढंग से कार दौड़ानी शुरू कर दी। इससे मय सवारों के बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और कुछ दूरी पर एक और स्कूटर को भी चपेट में ले लिया, जिस पर देवरिया के लार निवासी अनुज प्रताप सिंह सवार थे। स्कूटर व बाइक को मय सवार लगभग 50 मीटर घसीटने के बाद कार साइड की गहरी नाली और झाड़ियों में उलझकर रुकी। रुकते ही चालक भाग गया।
चौकी नजदीक होने से तुरंत पहुंची पुलिस ने हादसे की जद में आए तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अनुज पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया। सुजीत गंभीर स्थिति में भर्ती हैं, जबकि तारामंडल रोड से अस्पताल पहुंचे अनुज प्रताप के घर वाले बेहतर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए। अनुज प्रताप भी गंभीर हैं। कार कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर पुलिस ने इसे धर्मशाला बाजार के रहने वाले प्रमोद कुमार की गाड़ी बताया है।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही जन्मा है बेटा
हादसे में मरे अनुज पांडेय के पिता विनोद पांडेय सेना से रिटायर्ड जवान हैं। घर वालों के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही अनुज की शादी हुई थी। पत्नी की डिलीवरी की तैयारी देखकर अनुज पुणे से 22 जुलाई को गोरखपुर आए थे।
बृहस्पतिवार को पत्नी ने बेटे का जन्म हुआ है। दोस्त और रिश्तेदारों को बेटे के जन्म की जानकारी देने और खुशियां साझा करने के इरादे से ही वह मित्र सुजीत सिंह के साथ शुक्रवार शाम निकले थे। घर लौटते समय सर्किट हाउस रोड पर कार का बेकाबू होना उनके लिए जानलेवा बन गया। हादसे की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य अनुज के न रहने की जानकारी पर आपा खो बैठे।