फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven theives are arrested

खेत में छिपे सात चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 14 Aug 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 14 Aug 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Seven theives are arrested
गिरफ्तार - फोटो : file photo
खोराबार के माड़ापार में शनिवार की रात मोबाइल की दो दुकानों में चोरी कर भाग रहे सात चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर धान के खेत में पकड़ लिया। सिपाहियों के टोकने पर भागते हुए कुसम्ही पहुंचे जहां संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए इन्हें घेर लिया था। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले करने के साथ ही इनकी निशानदेही पर खेत में छिपाया गया चोरी का सामान बरामद किया। पकड़े गए सभी चोर कुशीनगर के रहने वाले हैं। किराए पर कमरा लेकर यह पढ़ाई करते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार माड़ापार स्थित अमन मोबाइल सेंटर, मां वैष्णो देवी आटोमोबाइल्स की दुकान में नकब लगाकर चोरी की। वारदात को अंजाम देने के बाद वे दो बाइक से कुसम्ही में स्थित कमरे पर जाने के लिए निकले। गश्त कर रहे सिपाहियों ने टोका तो भागकर कुसम्ही बाजार में पहुंच गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए घेर लिया। पकड़े जाने के डर से चोर बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घेराबंदी कर भोर में पांच बजे सातों चोरों को धान के खेत में पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में छिपाकर रखा गए मोबाइल, चोरी के सामान और रुपये बरामद किए। ये कुसम्ही के साथ ही शहर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सभी हाईस्कूल और इंटर में पढ़ते हैं। खोराबार पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed