फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saraf 's wife sought protection money of three hundred , caught by the police

सर्राफ की पत्नी से मांगी तीन लाख की रंगदारी, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 04 Nov 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ की पत्नी से मांगी तीन लाख की रंगदारी, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सर्राफ की पत्नी से रंगदारी मांगने वाले युवक को राजघाट पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। मोबाइल पर फोन कर वह दिवाली से पहले रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

बसंतपुर के रहने वाले संतोष रस्तोगी की घंटाघर चौराहे पर शिवशंकर आभूषण केंद्र के नाम से दुकान है। तीन दिन से उनकी पत्नी रानी के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आ रहा था। फोन करने वाला रानी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। दीवाली से पहले रकम न मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दो दिन तक मजाक समझकर रानी मामले को टालती रही। लेकिन फिर इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मंगलवार की सुबह राजघाट थाने पहुंच तहरीर दी। जानकारी के बाद अधिकारियों ने फोन करने वाले युवक के बारे में छानबीन शुरू की। रात करीब दस बजे उसकी लोकेशन घंटाघर के पास मिली जहां से एसओ राजघाट सत्येंद्र कुंवर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सड़क पर सिमकार्ड गिरा मिलने की जानकारी दी।  मोबाइल में लगाने पर उसमें महिला का नंबर सेव था। फोन करने वाला हाईस्कूल का छात्र है। गरीब होने के कारण उसने रंगदारी मांगने की बात कबूली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed