फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus in bank to exchange rupees

नोट को लेकर बवाल, बैंक में तोड़फोड़

Sun, 13 Nov 2016 12:50 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in bank to exchange rupees
बैंक मे तोड़फोड़ के बाद काम बंद हो गया। - फोटो : Amar Ujala
एसबीआई बांसगांव शाखा में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। नोट बदलने आए लोगों की कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नाराज लोगों ने काउंटर तोड़ दिया। बैंक में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच र्गई और किसी तरह से हालात पर काबू पाया। वहीं हंगामे के बाद नोट बदलने का काम बंद कर दिया गया। शनिवार को नोट नहीं बदला गया।
विज्ञापन


बड़े नोट पर पाबंदी के बाद बैंकों में भीड़ बढ़ गई है। बांसगांव एसबीआई शाखा में भी सुबह ही लोग पहुंचने लगे थे। बैंक खुलने के बाद से ही सब पहले नंबर के चक्कर में लगे थे। बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर कैश काउंटर पर नोट बदलने बैठे कर्मचारी से ग्राहक की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और हंगामा शुरू हो गया। नाराज लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर सुरक्षा में लगे गार्ड पहुंचे मगर वे हालात पर काबू नहीं पा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कर शांत कराया। मगर इसके बाद से कैश बदलने का काम ही ठप कर दिया गया। इससे तमाम लोग निराश होकर लौट गए। सभी व्यवस्था को कोस रहे थे।
विज्ञापन

जागरूक ग्राहक की शिकायत पर खुला बैंक

बांसगांव में बैंक पर बवाल के बाद जहां कैश नहीं बदले गए, वहीं शाम चार बजे ही बैंक को बंद कर दिया गया। कामकाज ठप कर कर्मचारी जाने की तैयारी में थे। तभी एक जागरूक ग्राहक ने इसकी शिकायत मोबाइल फोन से आरएम से कर दी। इसके बाद बैंक फिर खोला गया और खड़े लोगों का काम निपटाया गया है। रविवार को भी बैंक खोले जाने की हिदायत आरएम ने फोन पर ही दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed