फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery of 50 thousands rupees

रिटायर्ड रेल कर्मचारी से सरेराह 50 हजार लूटा

Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 50 thousands rupees
लूट के शिकार रामदरश यादव। - फोटो : Amar Ujala
रेलवे जीएम आफिस के सामने सरेराह बाइक सवार बदमाश रिटायर्ड रेल कर्मचारी रामदरश यादव से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। सरेराह हुई लूट की इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तुलसीराम आजाद नगर निवासी रामदरश यादव रेलवे से सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए हैं। मंगलवार की दोपहर वह जमीन खरीदने के लिए रुपये निकालने रेलवे जीएम आफिस के सामने स्थित एसबीआई गए थे। उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये निकाले। 500 सौ के डेढ़ लाख की रकम उन्होंने जेब में रख ली और सौ के नोट होने से 50 हजार रुपये झोले में रखकर बाइक पर टांग लिया। अभी वह बैंक से चंद कदम ही आगे बढ़े थे कि पीछे से आए हेलमेट लगाए दो बदमाशों में से एक ने झोले पर झपट्टा मार दिया। इससे झोला फट गया और रकम उसके हाथ लग गई। रामप्रसाद ने शोर मचाया। पीछे से आ रहे भतीजे निकेश ने बदमाशों को दौड़ाया। हड़बड़ाहट में थोड़ी दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल गई, मगर जब तक लोग वहां पहुंच पाते, बदमाश फिर से बाइक उठाकर फरार हो गए। कैंट इंसपेक्टर ओम हरि वाजपेयी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पैन कार्ड लेकर आया था भतीजा
रामप्रसाद दो लाख रुपये निकालने बैंक गए थे, लेकिन पैन कार्ड उनके पास नहीं था। कार्ड लेकर उन्होंने भतीजे को बैंक बुलाया था। भतीजा भी लूट के समय बाइक से पीछे आ रहा था, मगर बदमाशों के हेलमेट पहने होने से दोनों उन्हें पहचान नहीं पाए। हालांकि बाइक से गिरने के बाद एक बदमाश का हेलमेट गिर गया था। इससे उसका चेहरा थोड़ा सा दिखा। पीड़ित के बदमाश की हुलिया बताने के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को लिखा था पत्र
एसबीआई के सामने पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए करीब एक साल पहले कैंट पुलिस की ओर से जीएम को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन इस मामले में फिर कोई पहल नहीं हुई। इस वारदात के बाद पुलिस एक बार फिर कैमरे लगाने की सिफारिश करेगी।


बैंक के कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस को शक है कि बैंक के अंदर से ही रेकी की गई होगी। इसे देखते हुए बैंक के कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई ऐसा सुराग नहीं लग सका है जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed