{"_id":"585ecdb04f1c1b774fe3d325","slug":"robbery-at-trader-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ इलाके में व्यवसायी के घर में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखनाथ इलाके में व्यवसायी के घर में लूट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ इलाके में रहने वाले व्यापारी मनीष जायसवाल के घर बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान पांच लाख से ज्यादा के गहने और नकदी लूटने के साथ ही महिला पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शरेशाम हुई इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना शनिवार की शाम 7.30 बजे हुई है।
हुमांयूूपुर उत्तरी, सुभाषनगर कॉलोनी के रहने वाले मनीष जायसवाल की स्पोर्ट्स सामान की गोलघर सिनेमा रोड पर दुकान है। घटना के वक्त मनीष दुकान पर थे। घर में पत्नी प्रिया जायसवाल के साथ मां शीला और बेटा ईशान (8) मौजूद थे। प्रिया किचन में खाना बना रही थीं और ईशान दादी के साथ बैठा था। घर का मुख्य दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर तीन बदमाश घर में दाखिल हो गए। दो ने मुंह बांध रखा था।
इस दौरान कमरे में हुई आहट से ईशान की दादी को किसी के कमरे में होने का आभास हुआ। जब वह कमरे में गई तो बदमाशों ने रॉड से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके हाथ की उंगली में चोट आ गई। शोर सुनकर जब प्रिया कमरे में आईं तो बदमाशों ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया और फिर आलमारी तोड़कर उसमें रखा 1500 रुपये नकद, सोने के तीन हार और और अन्य गहनोें पर हाथ साफ कर फरार हो गए। प्रिया ने घटना की सूचना मनीष को दी। मनीष ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बालक से की थी रेकी
लूटपाट से पहले ईशान दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान दो लोगों ने उसे रोक कर पूछा था कि पापा घर पर है या नहीं। पिता के दुकान पर होने की बात कहकर ईशान घर चला आया। कुछ देर बाद ही बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दोनों युवक संदेह के घेरे में हैं।