फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbers attacked on man, looted in three shops

बंधक बनाकर तीन दुकानों में लूटपाट, फायरिंग 

Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Robbers attacked on man, looted in three shops
लूट के बाद घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
चिलुआताल के सिहोरवा बाजार में बुधवार रात व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने चार दुकानों से नकदी व सामान की लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने एक व्यापारी को बुरी तरह से पीटा और फिर हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। तीन दुकानों में लूटपाट करने के बाद बदमाश चौथे दुकान में पहुंचे, मगर इसी दौरान गांव वाले एकत्र होने लगे तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह डॉग स्कवॉड की टीम के साथ पुलिस पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक सिहोरवा बाजार में चौराहे पर लालजी की किराने की दुकान है। रात में वह दुकान के पास ही सोए थे। करीब दो बजे चार लुटेरे दुकान का ताला तोड़ने लगे, इसी दौरान आहट पाकर उनकी नींद खुल गई। लालजी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने रॉड से सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनका हाथ-पैर बांध दिया और उन्हें खेत में फेंक दिया। दुकान में कुछ नहीं मिलने पर बदमाशों ने फिर पास स्थित वकील वर्मा की ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़ दिया और 6500 नकदी और डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद बगल में स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान में भी लूटपाट की। सभी बदमाश यहां से चौराहे के दूसरी तरफ  अंबिका ज्वेलर्स नाम की दुकान पर पहुंचे और शटर काटकर अंदर रखी तिजोरी खोलने लगे। आवाज सुनकर बगल के घर में सो रहे भगवान दास की नींद खुल गई। बदमाशों को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, तभी बदमाशों ने हवा में दो राउंड गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के कई लोग उस ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बदमाश भाग निकले। सुबह चिलुआताल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉड के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed