{"_id":"5707eb654f1c1bb86cc811ad","slug":"road-jam-for-murderer-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव, गोपालपुर गांव के लोगों ने घर से बुलाकर युवक की हत्या करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की सुबह बढ़नी चौराहे पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग हरनही चौकी प्रभारी पर बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे थे।
समर्थन में पहुंचे खजनी के भाजपा विधायक भी सड़क पर बैठ गए। जाम हटाने के लिए पहुंचे सिपाहियों को लोगों ने खदेड़ लिया। मौके पर पहुंचे सीओ खजनी के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार गोपालपुर गांव के लोगों ने मृतक नागेंद्र सिंह (27) के घरवालों के साथ सुबह साढ़े बजे खजनी - माल्हनपार मार्ग के बढ़नी चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हरनही चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
जाम समाप्त करने के लिए पहुंचे चौकी के सिपाहियों को लोगों ने खदेड़ दिया। सुबह नौ बजे मौके पर पहुंचे खजनी के भाजपा विधायक संत प्रसाद भी धरने पर बैठ गए। खजनी, बांसगांव, सिकरीगंज एसओ के साथ मौके पर सीओ खजनी राजेश भारती भी मौके पर पहुंचे।
सीओ ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर 11 बजे जाम समाप्त कराया।
ट्रैक्टर से चलता था परिवार की जीविका
परिवार की जीविका चलाने के लिए नागेंद्र ने ट्रैक्टर लिया था। सीजन में खेत की जुताई करने के साथ ही गेहूं की मड़ाई और रिपर से भूसा बनाने का भी काम करता था। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे जिस पुलिया पर उसकी लाश मिली, वहां से 200 मीटर की दूरी पर खेत में उसका रिपर (भूसा बनाने की मशीन) चल रहा था। तीन भाइयों में छोटे नागेंद्र की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।
पोस्टमार्टम हाउस पर घरवालों ने किया हंगामा
थाने से पंचायतनामा न पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय से शुरू नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम में देरी होने पर मृतक के घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर दिया। जानकारी के बाद अधिकारियों के निर्देश पर बांसगांव थाने के सिपाही कागज लेकर मौके पर पहुंचे। तब जातक पोस्टमार्टम हुआ।
कारोबारी अदावत बताया जा रहा कारण
छह साल पहले सिरताज सिंह ने ट्रैक्टर और रिपर लिया था। बड़ा बेटा शेषनाथ और नागेंद्र इसे चलवाते थे। गेहूं की मड़ाई करने, भूसा बनाने के काम को लेकर कई लोगों से प्रतिस्पर्धा थी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे शेषनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार युवक ट्रैक्टर जहां जा रहा था उसके पीछे लगे थे। एक युवक ने हेलमेट लगाया था जबकि दूसरे ने गमछे से मुंह बांधा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।