फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accient in gorakhnath area

गोरखनाथ इलाके में बेकाबू ट्रक का तांडव, आठ घायल

Sun, 20 Mar 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 20 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
road accient in gorakhnath area
जिला अस्पताल में भर्ती नशे धुत ट्रक चालक। - फोटो : shivharsh
बरगदवां के पास शनिवार की रात पुलिस का बैरियर तोड़कर नो एंट्री में दाखिल हुए ट्रक के बेकाबू होने से गोरखनाथ इलाके तक हाहाकार जैसी स्थिति पैदा हो गई। नशे में धुत चालक ने एक-एक कर छह वाहनों को अपनी चपेट में लिया जिससे आठ लोग घायल हो गए। डिवाइडर से टकराने पर ट्रक और चालक काबू में आ सके।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार घटनाक्रम रात 8:30 बजे का है। पीपीगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बरगदवां पुलिस चौकी के पास बाइक को चपेट में लेकर उस पर सवार युवक को जख्मी कर दिया। इस हादसे के बाद न सिर्फ रफ्तार और बढ़ा दी बल्कि पुलिस का बैरियर तोड़कर नो एंट्री में घुस गया। सिपाहियों के पीछा करने पर चालक ने ट्रक का रुख गोरखनाथ मंदिर की तरफ कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राजेंद्र नगर में दो बाइक सवार युवकों को चपेट में लेने के बाद नलकूप संख्या दस के पास स्कार्पियों में साइड से टक्कर मार दी। चपेट में एक आया और बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया। ट्रक के हाहाकारी अंदाज में दौड़ने की सूचना पर गोरखनाथ थाने के सामने बेरिकेडिंग की गई लेकिन उसे छिन्न-भिन्न करते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। पास मौजूद सिपाही बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गोरखनाथ सब्जी मंडी के पास से गुजरती कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और फिर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर रुक गया। पीछा करते आम लोगों ने आनन-फानन घेराबंदी कर चालक को बाहर निकाला। नशे में धुत मिले चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। बेकाबू ट्रक का आखिरी निशाना बनी कार में सवार सिंघड़िया के रहने वाले शशि कुमार सिंह उनकी पत्नी, पांच महीने का बच्चा और साथी पन्नालाल भी घायल हो गए।


ट्रक को कब्जे में लिए जाने के बाद सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ल, एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि चपेट में आए आठ लोगों में से कोई गंभीर नहीं है। ज्यादा नशे के कारण ट्रक चालक का नाम-पता स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed