{"_id":"5707ae0e4f1c1bb25ac810ce","slug":"retarded-girl-raped-by-cousin-nana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि बालिका से चचेेरे नाना ने रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि बालिका से चचेेरे नाना ने रेप किया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
रेप
पिपराइच क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर मंदबुद्धि बालिका से उसके चचेरे नाना ने रेप किया। शाम को खेत से लौटी नानी ने कपड़ों में लगे खून के बारे में पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने रात में आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालिक की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार 10 वर्षीय बालिका मां के साथ अपने ननिहाल में रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह उसके नाना रिक्शा चलाने गोरखपुर चले आए थे। नानी खेत की तरफ चली गईं। दोपहर में मां उसे घर पर छोड़कर दवा लेने पिपराइच सीएचसी गईं थीं। दो बजे के करीब बालिका खेलते हुए चचेरे नाना सदीक के घर पहुंच गई।
बालिका को अकेला देख सदीक उसे कमरे में उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची। शाम चार बजे खेत से आई नानी ने उसकी हालत देख पूछा तो घटना की जानकारी दी। नानी के बताने पर गांव के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पिपराइच पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित को लेकर थाने पहुंची उसकी मां ने सदीक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।