फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rep for gulriha and jhangha

गुलरिहा में युवती, झंगहा में किशोरी से रेप

Sun, 27 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 27 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
rep for gulriha and jhangha
गुलरिहा और झंगहा में दुष्कर्म

विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा में होली की रात पड़ोसी युवक ने खेत की तरफ निकली छात्रा से रेप किया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। हैदराबाद में मजदूरी करने वाला युवक 21 मार्च को घर आया था। झंगहा में किशोरी को अगवा कर गांव के युवक ने रेप किया। घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। 24 मार्च की रात वह खेत की तरफ निकली थी। गांव के रहने वाले विजय सिंह ने अगवा कर लिया। उसने खेत में बंधक बनाकर युवती के साथ रेप किया। शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद सूचना पुलिस को दी। विजय हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस की पूछताछ में विजय ने बताया कि युवती से उसकी पुरानी दोस्ती है। फोन कर उसने मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


पीछे से आए परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 24 मार्च की शाम खेत की तरफ निकली थी। गांव के रहने वाले युवक ने भाइयों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने रेप किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के साथ ही उसके भाइयों पर अपहरण कर रेप करने का केस दर्ज कर किया है। दोपहर बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed