फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   relatives killed to a men for marriage

बड़े भाई के रिश्तेदारों ने पीटकर मार डाला

Fri, 26 Feb 2016 01:28 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
relatives killed to a men for marriage
गगहा के भेउसा में बुधवार की रात बड़े भाई के रिश्तेदारों ने मिलकर छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं, उन्होंने छत से लाश खेत में फेंक दी और फरार हो गए। छोटे भाई की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा, पीटकर हत्या करने और धमकी देने का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाई अपने-अपने बेटे का विवाह एक ही लड़की से कराना चाहते थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के अनुसार भेउसा गांव के रहने वाले रुदल लोना और उनके छोटे भाई गौतम अपने-अपने बेटे की शादी छपिया की रहने वाली युवती से करना चाहते थे, मगर शादी गौतम के बेटे से तय हो गई। 15 दिन पहले दोनों परिवारों ने सगाई की रस्म पूरी कर दी। उधर, युवती से अपने बेटे की शादी तय न होने से नाराज रुदल अपने छोटे भाई गौतम से रोजाना विवाद करता था। बुधवार की सुबह भी दोनों भाइयों के परिवार में इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी। इसी दिन रात आठ बजे रुदल के ससुराल अहमदपुर से बाइक और टेंपो से आठ की संख्या में पहुंचे युवकों ने गौतम के घर धावा बोलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में गौतम की पत्नी प्रभावती, बेटा आनंद और करन भी घायल हो गए। आरोप है कि मौत के बाद हमलावरों ने गौतम को छत घर के पीछे खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजे पर खड़ी टेंपो के साथ ही उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। जब गांववालों ने घेराबंदी की तो वे बाइक और टेंपो छोड़कर भाग निकले। इस मामले में गौतम की पत्नी प्रभावती की तहरीर पर गगहा पुलिस ने एक नामजद समेत आठ लोगों पर बलवा, पीटकर हत्या का केस दर्ज कर सुभाष और विक्रम नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed