{"_id":"27aa1c23c0d3dd52b17837bfd726726c","slug":"rape-friends-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर रेप किया
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर गैस एजेंसी के हॉकर ने अपने दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर रेप किया। महिला के शोर मचाने पर वह उसे कमरे में बंद कर भाग गया। शुक्रवार को पति के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार कूड़ाघाट का रहने वाला संतोष पासवान गैस एजेंसी में हॉकर है। खोराबार के बेलवार में उसका मकान है जिसमें एजेंसी में साथ काम करने वाला उसका दोस्त भी परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे वह बेलवार स्थित अपने मकान पर पहुंचा। उस समय दोस्त नहीं था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। हालचाल पूछने के बाद उसने दोस्त की पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। महिला ने जब शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसे कमरे में बंद कर भाग निकला। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को बाहर निकाला।