फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   raid to search robbers

डकैतों की तलाश में छापेमारी

Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
raid to search robbers
व्यापारियों से मिले सांसद, - फोटो : amar ujala
खजनी के खजुरी में गोलियां बरसाकर डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। दियारा के बदमाशों के वारदात में शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। उनसे जुड़े लोगों पर क्राइम ब्रांच की नजर है। रविवार को कस्बे में पहुंचे सांसद शरद त्रिपाठी ने व्यापारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी लेने के साथ ही जल्द पर्दाफाश करने के लिए डीआईजी, एसएसपी से भी बात की।
विज्ञापन


एसएसपी अनंतदेव रविवार की शाम चार बजे खजनी थाने पहुंचे। एसपी क्राइम प्रदुम्मन सिंह, सीओ खजनी के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम के साथ दो घंटे तक मीटिंग की। अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद उन्होंने दियारा के बदमाशों का पूरा विवरण जाना। 24 घंटे के भीतर दी गई दबिश के साथ ही हिरासत में लेकर संदिग्धों से हुई पूछताछ में मिली जानकारी पता की। इससे पहले सुबह 10 बजे संतकबीरनगर के भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी खजुरी चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन


पारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी अनंत देव से फोन से बात कर जल्द मामले का पर्दाफाश कराने को कहा। सुरक्षा के लिए खजुरी में पुलिस चौकी खोल बदमाशों की दहशत खत्म करने को कहा। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि सुरक्षा के लिहाज से खजुरी चौराहे पर 24 घंटे सिपाहियों की पिकेट लगाई गई है। चौकी खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सांसद के साथ खजनी के विधायक संत प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में शुरू हुई छानबीन, सर्राफ को दिखाया गया एलबम 

बदमाशों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम जेल में भी छानबीन कर रही है। हाल के दिनों में जेल से छूटने वालों के साथ ही यहां बंद दियारा के लुटेरों से मिलने आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कुछ लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सर्राफ दुर्गेश वर्मा, बर्तन व्यापारी अनिल को बदमाशों का एलबम भी दिखाया गया लेकिन वे किसी की पहचान नहीं कर पाए। 

एसएसपी ने 48 घंटे का दिया समय

शाम को थाने पहुंचे एसएसपी अनंत देव ने पुलिस अधिकारियों के अलावा खजनी, सिकरीगंज, सहजनवां, बांसगांव, हरपुर - बुदहट, बेलघाट के थानेदारों को बुलाकर बात की। बदमाशों के बारे में जानकारी देने के साथ ही सभी को अलग-अलग टारगेट देकर 48 घंटे के अंदर रिजल्ट देने को कहा। सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र के बदमाशों को तस्दीक कर उनका लोकेशन जुटाने को कहा है। 


नेऊसा गांव के पास बनी थी योजना

दोपहर एक बजे नेऊसा गांव कुटिया के पास बिना नंबर की बाइक से हेलमेट लगाया एक बदमाश पहुंचा था। पेड़ के नीचे रुकने के बाद बिना हेलमेट उतारे फोन पर उसने कई लोगों से बात की। बातचीत के दौरान भोजपुरी में सभी से खुद को खजुरी चौराहा पहुंचने की जानकारी देते हुए जल्द आने की बात कह रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वारदात में वह बदमाश भी शामिल था। 

इस माह की शुरुआत में भी हुई थी लूट

अप्रैल के पहले सप्ताह में बदमाशों ने भेऊसा - खजुनी मार्ग पर संतकबीरनगर के रहने वाले मोबिल व्यापारी से 25 हजार रुपये और कोल्ड ड्रिंक्स के सेल्समैन से 15 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों के डर से दोनों व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इस कारण लुटेरों का मनोबल बढ़ता गया। इलाके में वे एक के बाद एक लूट को अंजाम देते गए।


लाखों का माल लूटा, दो को मारी थी गोली 

खजनी निवासी दुर्गेश कुमार सर्राफ की खजुरी चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। शनिवार की दोपहर दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने ज्वैलरी और बर्तन की दुकान से तीन लाख रुपये से अधिक का माल लूट लिया था। बाहर निकलते समय बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। लुटेरों ने पूरे इलाके में करीब बीस मिनट तक आतंक मचा रखा था। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी अनंत देव ने खजनी एसओ अवधेश प्रसाद के साथ ही दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed