फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PWD engineer died in road accident

हादसे में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की मौत

Fri, 15 Jul 2016 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
PWD engineer died in road accident
दुर्घटना
गगहा के अतायर में शुक्रवार की दोपहर इंजीनियर की कार में सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल कार सवार इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सिद्धार्थनगर में तैनात इंजीनियर चंदौली के रहने वाले थे। वाराणसी में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने घरवालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


हाटा, मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार चंदौली के मारुफपुर निवासी भारत भूषण (40) पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) में इंजीनियर थे। उनकी इस समय तैनाती सिद्धार्थनगर जिले में थी। रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ वाराणसी गए थे। कार्यक्रम के बाद परिवार के लोगों को गांव छोड़ शुक्रवार की दोपहर सैंट्रो कार से सिद्धार्थनगर जा रहे थे।
विज्ञापन


गगहा, अतायर गांव के पास उषा पेट्रोल पंप के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed