{"_id":"57b5e5fd4f1c1b1f176eb39d","slug":"police-workout-the-duplicate-factory-of-wine-two-cought","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी (सिटी) ने बृहस्पतिवार की दोपहर रामजानकीनगर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दो धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 22 गैलन में रखा गया 640 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट और 21 गत्ता तैयार की गई नकली देसी शराब बरामद किया। पकड़े गए युवकों को हिरासत मेें लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय, एसओ तिवारीपुर राजनाथ सिंह ने गोरखनाथ के रामजानकीनगर के पार्वतीपुरम कॉलोनी में दबिश दी। दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 640 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट और 21 गत्ता में भरकर रखा गया मिस्टर लाइम, लैला और झूम के ब्रांड की नकली शराब बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान सहजनवां के देवापार निवासी अमित शर्मा और झंगहा के अमहिया निवासी निशांत सिंह के रूप में हुई है।
पूछताछ के आधार पर पुलिस नकली शराब खरीदने और रेक्टीफाइड स्प्रिट मुहैया कराने वाले लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। दोनों युवक किराए पर कमरा लेकर यह धंधा चलाते हैं। मकान मालिक एके मिश्रा झारखंड में सरकारी सेवा में हैं। घर की देखरेख का जिम्मा उन्होंने अपने रिश्तेदार को दिया था, जिसने दोनों युवकों को किराए पर दे दिया।