{"_id":"6a91d66d97c88a95ac0887e4","slug":"fir-registered-against-70-people-for-blocking-the-road-with-a-dead-body-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78587-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शव रखकर जाम लगाने वाले 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शव रखकर जाम लगाने वाले 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन सभी हादसों में अज्ञात वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है, जो वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए।
इसी बीच, दुर्घटना में मृत एक युवक के परिजनों और अन्य लोगों द्वारा सड़क पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 60-70 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पहला हादसा सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनखीर गोल चक्कर के पास हुआ। सेक्टर-21सी स्थित महेश अपार्टमेंट निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण झंवर 27 अगस्त को श्री सनातन धर्म मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे थे। तभी अनखीर गोल चक्कर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक कार समेत भाग गया। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी ज्योति चौधरी की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
दूसरा हादसा खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के तहत अमौलिक चौक के पास घटित हुआ। सेक्टर-87 की हरी नगर कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे होटल से खाना लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अमौलिक रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई हरकेश कुमार की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल की चार दिन बाद मौत, परिजनों ने लगाया जाम
तीसरी घटना में महाराणा प्रताप चौक के पास 23 अगस्त की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पद्म नगर निवासी 40 वर्षीय नियाज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 27 अगस्त को उनकी मौत हो गई। पिता नसीर अहमद की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में 27 अगस्त को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी लेकिन युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने 27 अगस्त की शाम खेड़ीपुल चौक बाईपास रोड पर नियाज मोहम्मद के शव को रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस गईं।
वर्जन
अधिकारियों द्वारा समझाने और आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जाम नहीं हटाया। सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालने के कारण ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्रवाई करते हुए जाहिर, फुरकान, इमाम, इमरान, प्रेम व अन्य करीब 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता