फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clash between factory operators; FIRs registered against both sides.

Faridabad News: फैक्टरी संचालकों में मारपीट, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clash between factory operators; FIRs registered against both sides.
फरीदाबाद। ओल्ड थाना क्षेत्र के कारखाना बाग में 25 अगस्त को क्रेन से फैक्टरी की मशीनें ले जाने के दौरान दो संचालकों के गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट, रास्ता रोकने और हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ओल्ड फरीदाबाद थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। पहले पक्ष के शिकायतकर्ता चार्मवुड विलेज निवासी महेश शर्मा के अनुसार, वह 25 अगस्त की शाम 4 बजे अपने बेटों मोहित व हिमांशु के साथ क्रेन से मशीनें नई फैक्टरी शिफ्ट कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी फैक्टरी संचालक राकेश शर्मा ने रास्ते में अपनी कार खड़ी कर दी। कार हटाने को कहने पर राकेश शर्मा, आदर्श शर्मा और बाउंसर शन्नी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महेश ने बताया कि हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, फिर भी आरोपियों ने दया नहीं दिखाई। घटना के बाद महेश और उनका बेटा हिमांशु चौकी शिकायत दर्ज कराने गए, तभी सूचना मिली कि आरोपी काली स्कॉर्पियो से 5-6 अन्य लोगों के साथ पहुंचे और मोहित व कर्मचारी कुशल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के शिकायतकर्ता आदर्श शर्मा ने शिकायत में कहा कि जब वह अपने भाई राकेश शर्मा और कर्मचारी शन्नी के साथ फैक्टरी जा रहे थे, तब महेश शर्मा और उनके बेटों ने रास्ता रोककर हाथापाई की। 112 पर सूचना देने के बाद जब वे पुलिस चौकी जा रहे थे, तो रास्ते में हथौड़े और लोहे की रॉड से लैस 20-25 लोगों ने उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed