फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police van

पुल से गिरा कैदी वाहन, तीन सिपाही-दो बंदियों की मौत

Tue, 05 Apr 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
police van
पु‌ल‌िस वाहन
गोरखपुर। बांसगांव कोर्ट में पेशी के बाद कैदियों को लेकर जेल आ रही पुलिस की जीप बेलीपार में बिजरा पुल की रेलिंग से टकराने के बाद खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन सिपाही और दो बंदियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा बिजरा पुल पर तब हुआ जब सामने से आ रही गाड़ी का टॉयर फट गया। उसकी टक्कर से बचने के चक्कर में जीप अनियंत्रित हो गई। डीआईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


चोरी के मामले में जेल में बंद बांसगांव, हरिहरपुर के राममिलन (28) और सहजनवां देवापार के भरत (30) की मंगलवार को बांसगांव के सिविल कोर्ट में पेशी थी। पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अवधेश यादव (35), राधेश्याम राय (38), गौरीशंकर चौहान (36) और जीप चालक सच्चिदानंद पांडेय (56) इन्हें लेकर दोपहर 12 बजे कोर्ट गए थे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे लौटते समय बेलीपार में आमी ताल के बिजरा पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने में पुलिस की जीप रेलिंग से टकराने के बाद 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में सिपाही सच्चिदानंद, अवधेश, राधेश्याम और बंदी भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हाल में राममिलन और गौरीशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में राममिलन ने भी दम तोड़ दिया। डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी अनंत देव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर, जिला अस्पताल पहुंचे आईजी एचआर शर्मा ने मृतक सिपाहियों के घरवालों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट में पेशी के बाद बंदियों को लेकर जीप शहर आ रही थी। बिजरा पुल पर सामने से आ रही गाड़ी का टॉयर फटने के बाद टक्कर से बचने में पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में तीन सिपाहियों और दो बंदियों की मौत हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
- एचआर शर्मा, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed