{"_id":"571143374f1c1b891a4a6b9c","slug":"police-seize-a-traveller","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामंडल पुलिस चौकी पर एक ट्रैवलर सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारामंडल पुलिस चौकी पर एक ट्रैवलर सीज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस चौकी पर खड़ी सीज की गई ट्रैवलर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम द्वारा 33 डग्गामार टेंपो ट्रैवलर की सूची पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रवर्तन ने अमर उजाला तिराहे पर गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली एक ट्रैवलर को सीज कर दिया। इसका असर यह रहा कि शुक्रवार को रोज की अपेक्षा कम ट्रैवलर चली।
रोडवेज की एसी बसों को चुनौती देते हुए खुलेआम चलने वाली प्राइवेट ट्रैवलर बसों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रोडवेज अधिकारी हरकत में आ गए थे। बृहस्पतिवार को गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए रेलवे बस स्टैंड के पास से डग्गामारी कर रही 33 ट्रैवलरों की सूची एसएसपी, परिवहन विभाग और कमिश्नर को भेजी थी।
हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज की कार्रवाई नहीं की है। लेकिन परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने अमर उजाला तिराहे पर डग्गामारी कर रही यूपी 53 डीटी 4343 को तारामंडल पुलिस चौकी में सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने बताया कि रोज की अपेक्षा शुक्रवार को सड़क पर टेंपो ट्रैवलर कम संख्या में चले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से जो सूची दी गई है, उन्हें सड़कों पर चेक किया जा रहा है।
अपने ही दे रहे है दगा
टेंपो ट्रैवलरों के संचालन में पूरा खेल परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक तारामंडल में ट्रैवलर सीज होते ही कर्मचारी अपने अधिकारियों को ही फोन कर उसे छुड़वाने की सिफारिश करने में जुट गए थे। जब बात नहीं बनी तो नेताओं से भी फोन करया गया।