{"_id":"508166ac657dd6a1eeb5337434157d77","slug":"police-return-due-to-public-protest-when-it-reach-to-catch-a-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने वांछित को छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने वांछित को छोड़ा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसम्ही में सोमवार की दोपहर पत्नी के साथ बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे वांछित युवक को सिपाहियों ने पकड़ लिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया। ग्रामीणों के दबाव में पुलिस को युवक को छोड़ना पड़ा।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार रजही गांव का दयानंद निषाद उर्फ दयान सोमवार की दोपहर 12:30 बजे पत्नी संगीता के साथ एसबीआई की कुसम्ही शाखा में खाता खुलवाने पहुंचा था। बैंक के सामने चाय की दुकान पर बैठे खोराबार थाने के सिपाही अजीत तिवारी, बृजमोहन सिंह ने छेड़छाड़ और फॉरेस्ट एक्ट के मामले में वांछित होने की बात कह उसे हिरासत में ले लिया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान एसओ खोराबार रामअशीष यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आखिरकार ग्रामीणों के दबाव में आकर पुलिस ने दयानंद को छोड़ दिया।
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। हंगामे की वजह से बैंक का कार्य भी तकरीबन दो घंटे तक प्रभावित रहा।