फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrest two fraud daroga

खोराबार पुलिस ने फर्जी दो दरोगा को गिरफ्तार किया

Tue, 16 Feb 2016 01:51 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
police arrest two fraud daroga
कुसम्ही जंगल में प्रेमी युगल से लूट करने वाले फर्जी दरोगा और उसके साथी को खोराबार पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटे गए रुपये मिले। प्रताड़ना की शिकार दो युवतियों ने थाने पहुंच उनकी पहचान की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार 13 फरवरी को कुसम्ही जंगल में प्रेमिका के साथ आए युवक की पिटाई कर बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पर्स में पांच हजार रुपये के अलावा मोबाइल था। बदमाशों ने खुद को दरोगा बताकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित के सूचना देने पर पहुंची खोराबार पुलिस हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी। सर्विलांस की मदद से रविवार की रात एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने रजही गांव के रहने वाले प्रदीप उर्फ झीनक और विजय को गिरफ्तार किया। छानबीन में इनके पास से लूटे गए चार मोबाइल मिले। थाने पहुंची पीड़ित युवती ने प्रदीप की पहचान करने के साथ ही उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि एक माह पहले दोस्त के साथ जंगल में घूमने आई इंजीनियरिंग की छात्रा से खुद को दरोगा बताकर पिटाई करके मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली थी। एसओ खोराबार रामआशीष यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले भी पकड़ा गया था गैंग
तीन महीने पहले खोराबार पुलिस ने जंगल में प्रेमी युगल की पिटाई कर रुपये, मोबाइल लूटने के बाद अश्लील वीडियो क्लिप बनाने वाले दो युवकों को पकड़ा था। खुद को दरोगा, सिपाही बताकर युवक - युवतियों को प्रताड़ित करने के साथ ही वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर हर महीने रुपये वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में 16 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed