{"_id":"58e11db74f1c1bc06e5b4133","slug":"police-arrest-to-ruffians","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजिज महिला ने मनचले को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजिज महिला ने मनचले को किया पुलिस के हवाले
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज इलाके की शादीशुदा एक महिला को फोन पर परेशान करना एक मनचले को भारी पड़ गया। महिला ने युवक को मिलने के बहाने बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के भरथुआ निवासी सुनील के रूप में हुई।
महिला को मनचला करीब एक महीने से फोन पर परेशान कर रहा था। पहले तो महिला ने समझाया लेकिन सुनील अपनी हरकतों से बाज न आया। महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की। पति ने फोन पर सुनील को चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। आजिज आकर पति के कहने पर महिला ने शनिवार की रात आठ बजे सुनील को गांव के बाहर स्थित बंधे पर बुलाया। वहां गांव के लोगों के साथ पति भी सुनील का इंतजार करने लगा। कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार तीन मनचले वहां पहुंचे।
इससे पहले कि ग्रामीण उन्हें पकड़ते, दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने सुनील को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।