{"_id":"d2c98c53a9c7a8b8d88ec33229adcfe2","slug":"police-arrest-theif-who-cut-doctor-s-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ लगा डॉक्टर के हाथ पर ब्लेड चलाने वाला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ लगा डॉक्टर के हाथ पर ब्लेड चलाने वाला चोर
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में छह दिन पहले डॉक्टर के चेंबर में घुसकर चोरी करने के दौरान रेजीडेंट डॉक्टर पर ब्लेड से वार करने वाले चोर को पुलिस ने श्बाुक्रवार को पकड़ लिया। खुद का हाथ काटकर उसी ब्लेड से डॉक्टर पर वार करने से उपजे एड्स के भ्रम को दूर करने के लिए डॉक्टरों ने चोर का ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। हालांकि सैंपल लेने के बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के उसे फिर छोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब नजर बचाकर वह कॉलेज में फिर घुसने की कोशिश कर था। गेट पर मौजूद पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे एक दरोगा ने जब उसे देखा तो पकड़ने के लिए वे आगे बढ़े। दरोगा को आते देख चोर ने भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया। इसके बाद दरोगा ने इसकी सूचना रेजीडेंट डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंच कर डॉ. शैलेंद्र ने चोर का ब्लड सेंपल निकलवाया और जांच के लिए भेज दिया। देर शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी थी।
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर तीन में पिछले रविवार को जूनियर डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक चोर पकड़ा था। इस दौरान चोर ने ब्लेड से खुद का हाथ काटने के बाद उसी से डॉक्टर की उंगली काट दी थी। डॉक्टरों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। यह जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। सोमवार को प्राचार्य ने खुद इस मामले में थानेदार से बात की और चोर का पता लगाने को कहा ताकि उसकी एड्स की जांच कराई जा सके।