{"_id":"571ce2834f1c1b44658b4aa5","slug":"people-tied-to-police-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को बनाया बंधक, सिपाही का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को बनाया बंधक, सिपाही का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही कपिलदेव।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के ग्राम भक्सा गांव में सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने पर ग्रामीण इस कदर भड़क गए कि उन्होंने न सिर्फ पुलिस वालों को घेर लिया बल्कि हॉक दस्ते के सिपाही कपिलदेव पांडेय की पिटाई भी कर दी।
ग्रामीणों के हमले से सिपाही का सिर फट गया। उसका दाहिना हाथ भी टूट गया। साथी सिपाहियों की सूचना पर एसपी देहात, दो सीओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां में भर्ती कराया।
सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को दोपहर में संतकबीरनगर के घूरापाली में आग लग गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि तेज हवा के कारण आग की लपटें भक्सा तक पहुंच गई हैं। आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी गांव में पहुंची तो, मगर गाड़ी बड़ी होने से वह आग वाली जगह पर नहीं जा पा रही थी। इसके बाद छोटी गाड़ी मंगाई गई। आग बुझाने में हो रही देरी पर ग्रामीण नाराज हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने सिपाही कपिलदेव पांडेय को घेरकर पीटना शुरू कर दिए। ग्रामीणों के हमले में उनका सिर फुट गया। साथ ही दाहिना हाथ भी टूट गया। साथी सिपाही की सूचना पर एसपी देहात, सीओ कैंपियरगंज व गोरखनाथ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। घायल सिपाही को सीएचसी सहजनवां भेजवाया गया। थानेदार ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।