फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old man murder

मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 05 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
old man murder
छानबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गगहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह लापता मजदूर की लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक को घर से ले जाने वाले लोगों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



गगहा प्रतिनिधि के अनुसार टेकुआ गांव का रहने वाले शेषनाथ उर्फ भोकई (25) मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। शेषनाथ शराब पीने का आदी था। बुधवार की शाम छह बजे वह मजदूरी कर घर लौटा था। कुछ देर बाद घर आए उसके साथी बड़िहारी गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर कच्ची शराब पीने लेकर चले गए।
विज्ञापन


देर रात शेषनाथ के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह टेकुआ और बड़िहारी गांव के बीच खेत में उसकी लाश मिली। सीने और गले में चोट के निशान थे। दो साल पहले शेषनाथ की शादी हुई थी। उसकी पत्नी ने पहले पति को छोड़कर शादी की थी। पहले पति से एक बेटी है, जिसे लेकर वह शेषनाथ के साथ रहती है। घरवालों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed