{"_id":"298dc7e69b0f0933869439f3698739a9","slug":"old-man-kankal-in-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताल में लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताल में लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोला के नेनुआ ताल में मंगलवार की दोपहर लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला। कपड़े से पहचान करने के बाद परिवार के लोगों ने दाह - संस्कार कर दिया। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात बता परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अकोल्हा गांव के रामकेवल (80) 19 नवंबर 2015 की सुबह घर से खेत की तरफ निकले तबसे मिले नहीं थे। खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने गोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर 12 बजे अकोल्हा गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेनुआ ताल में मछली मार रहे लोगों को एक कंकाल मिला। कपड़े में मिले टार्च, चाकू, ब्लेड से परिवार के लोगों ने उसकी पहचान रामकेवल के रूप में की। गोला पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। देर शाम सरयू तट पर रामकेवल के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।