फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nitin had borrow of two crore

दो करोड़ के कर्ज से टूट गए थे नितिन

Sat, 15 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nitin had borrow of two crore
नितिन अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो)। - फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल छिड़कर खुद को कार में जिंदा जलाने वाले हरवंश गली के ज्वैलर्स नितिन अग्रवाल करीब दो करोड़ रुपये के कर्ज में डूबकर टूट गए थे। पुलिस और एसटीएफ की जांच में नितिन के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टा लगाने और मेटल ट्रेडिंग के काम पर लाखों रुपये गवांने के तथ्य भी सामने आए हैं। पता चला कि कर्ज में डूबे नितिन ने 36 लाख 50 हजार रुपये के नौ चेक काटे थे। सभी चेक बाउंस हुए और नितिन पर पेनाल्टी भी लगी।
विज्ञापन


एसटीएफ की जांच से पता चला है कि ज्वैलरी की दुकान से होने वाली आमदनी का लेखा-जोखा मृतक नितिन के पिता गोविंद अग्रवाल रखते थे। नितिन को जरूरी बताने पर ही रुपये मिलते थे। नितिन के सट्टा लगाने या फिर मेटल (सोना, चांदी, तांबा और जिंक) ट्रेडिंग की जानकारी परिवार को नहीं थी। बदनामी न हो, इसलिए मृतक ने कर्ज के बोझ तले दबे होने की जानकारी पिता को नहीं दी थी। नितिन अपने पिता की इज्जत भी करते थे। उनकी आर्थिक दशा बेहद खराब हो गई थी, इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। एसटीएफ के मुताबिक कर्ज में डूबने और मेटल ट्रेडिंग की जानकारी पत्नी को थी। वह परेशान भी थीं लेकिन नितिन के दबाव में पूरी जानकारी परिवार को नहीं दे सकीं। यही वजह थी कि पिता नितिन के इन कामों से अंजान थे।
विज्ञापन


नितिन ने किए थे 27 फोन
घर से निकलने के बाद पेट्रोल पंप और तनुआ टोला प्लाजा तक पहुंचने के बीच नितिन अग्रवाल ने पत्नी सहित जानने वालों को 27 फोन किए थे। ज्यादातर कॉल पैसों के लेनेदेन को लेकर की गई थी। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया नौ अप्रैल को सुबह 10: 21 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक नितिन ने 14 लोगों को फोन किए थे। एक एसएमएस भी किया। 11 इनकमिंग कॉल आई। एक एसएमएस रिसीव हुआ। नितिन ने पत्नी रश्मि को सुबह 11: 49 बजे फोन किया था, फिर 11:51 और 11: 57 बजे फोन करके लंबी बात की। नितिन ने पत्नी से साफ कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिले संघर्ष के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ है कि नितिन जिंदा जले थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इससे स्पष्ट है कि नितिन को न तो मारकर जलाया गया और न ही जबरदस्ती की गई। यदि जबरदस्ती हुई होती तो नितिन बचने की कोशिश जरूर करते और शरीर पर चोट के निशान भी होते। फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि जबरन जलाए जाने या दुर्घटना के कारण आग लगने की कोई आशंका नहीं दिखी।

इस वजह से चुना था आत्महत्या का यह तरीका
एसटीएफ और पुलिस ने नितिन के आत्महत्या के तरीके पर मनोचिकित्सकों और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही विचार विमर्श किया। मनोचिकित्सकों के मुताबिक आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मौजूदा परिस्थितियों में सबसे आसान तरीका ढूंढता है। इसके लिए अधिक समय भी नहीं लेता। घर में लोगों के होने के कारण फांसी लगाना संभव नहीं था। फंदा लगाने का तरीका संभवत्र: उन्हें न पता हो। अधिक वजन व लंबाई होने के कारण उपयुक्त स्थान का चयन भी कठिन था। नींद की गोली या सल्फास खाने पर उल्टी होने पर घरवालों द्वारा बचा लिए जाने की संभावना रहती है। ये वस्तुएं बाजार में आसानी से संभव भी नहीं हैं। बंद गाड़ी में पेट्रोल डालकर जलना सहज एवं सरल तो है ही, इसमें मौत भी सुनिश्चित होती है। यही वजह होगी कि उन्होंने आत्महत्या का यह तरीका अख्तियार किया। आग लगने के बाद ऊपरी त्वचा जलने के बाद अंदर की त्वचा में दर्द नहीं होता है। क्योंकि अंदर की त्वचा संवेदनशील नहीं होती। बंद गाड़ी में पेट्रोल के जलने से कार्बन मोनो आक्साइड बनता है जिससे व्यक्ति अतिशीघ्र अचेतावस्था में आ जाता है।


नितिन के बैंक अकाउंट का हाल
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  - 8895 रुपये
एचडीएफसी     -         0
एसबीआई         -   6700
कोटक महिंद्रा बैक  - 93 रुपये


सभी चेक बाउंस, पेनाल्टी भी लगी
नितिन ने 21 मार्च 2017 को एसबीआई का 12 लाख 7 हजार 976 रुपये का, 11 नवंबर 2016 को एसबीआई का 11 लाख 74 हजार 467, 31 का, दिसंबर 2016 को कोटक महिंद्रा का एक लाख 91 हजार का, 30 दिसंबर 2016 को कोटक महिंद्रा का एक लाख 92 हजार का, 29 दिसंबर को कोटक महिंद्रा का एक लाख 95 हजार का, 28 दिसंबर को कोटक महिंद्रा का एक लाख 90 हजार का, 10 मार्च 2017 को कोटक महिंद्रा का दो लाख का, 31 जनवरी को कोटक महिंद्रा का एक लाख रुपये का चेक काटा था लेकिन सभी बाउंस हो गए क्योंकि अकाउंट में रकम नहीं थी। इसके लिए नितिन पर बैंक की तरफ से पेनाल्टी भी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed