{"_id":"58e9010a4f1c1b68625b5b8a","slug":"nephew-of-parshad-looted-50-thousands-rupees-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूट, पार्षद का भतीजा हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से लूट, पार्षद का भतीजा हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार युवक से पुलिस ने पूछताछ की।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार थाना क्षेत्र के फलमंडी के पास बाइक सवार छात्र पर हमलाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पार्षद के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का ही है लेकिन जांच की जा रही है।
खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक देवी प्रसाद और हेमंत कुमार निषाद बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शनिवार को हेमंत कुमार देवी प्रसाद के साथ बाइक से नार्मल विद्युत केंद्र पर बिजली का बिल जमा करने जा रहा था। आरोप है कि अभी वह महेवा बंधे पर अमुरतानी के सामने पहुंचा था कि स्थानीय पार्षद का भतीजा सोनू और उसके साथी बृजेश तथा गुड्डू बाइक से आए। ये लोग उनकी बाइक रोककर पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से इन्कार करने पर मारपीट कर तमंचा सटा दिए और 50 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज फलमंडी ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सिकरीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बेलघाट क्षेत्र के कोटिला गांव के दुर्गविजय के भाई आर्मी में हैं। शुक्रवार की रात एक रिश्तेदार के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर गोरखपुर शहर आए थे। रात में लौटते समय 11 बजे महदेवा बाजार के बाद बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने गाड़ी से उतरने को बोला और जानमाल की धमकी देते हुए जेब में रखे रुपये, एटीएम कार्ड आदि ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए और पीड़ित किसी तरह से थाने पहुंचा। पुलिस ने फरियाद तो सुनी लेकिन जो जवाब दिया युवक हैरान हो गया। युवक ने बताया कि पुलिस ने बोला कि चोरी की तहरीर दो, मुकदमा दर्ज हो जाएगा, लूट का नहीं किया जाएगा।

लूट पर पुलिस बोली, चोरी का दर्ज करा लो मुकदमा
सिकरीगंज इलाके के महदेवा बाजार में शुक्रवार की रात तमंचा सटाकर बदमाशों ने बाइक और आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित किसी तरह से थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। बदमाशों को पकड़ने की जगह पुलिस का जवाब सुनकर युवक भौचक रह गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। युवक ने लूट की तहरीर दी तो पुलिस ने उसे लौटा दिया है। अब पीड़ित एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत करने की बात बोल रहा।