{"_id":"5765ad194f1c1bb26511fa8c","slug":"neighbours-sold-to-the-women-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर पड़ोसियों ने बेचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अपहरण कर पड़ोसियों ने बेचा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा क्षेत्र से महिला का अपहरण कर पड़ोसियों ने बेच दिया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। नौ महीने से लापता महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
झंगहा के मिठावेल निवासी सोविंद की शादी 8 जून 2015 को देवरिया, सोनूघाट के बदली गांव निवासी निशा से हुई थी। 29 सितंबर 2015 की दोपहर में निशा घर से लापता हो गई। सोविंद ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव के रहने वाले श्रीराम, राजेश, कलावती, राजकुमार ने उसकी पत्नी को गायब किया है। वारदात के बाद से यह लोग भी घर पर नहीं थे। घटना के कुछ दिन बाद सभी आरोपी लौट आए लेकिन निशा का कुछ पता नहीं चला। सोविंद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था पत्नी का अपहरण करने के बाद गांव के आरोपियों ने उसे बेंच दिया है।
खोजबीन के बाद उसने एसएसपी, डीआईजी को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के निर्देश पर झंगहा पुलिस ने मिठावेल गांव के रहने वाले श्रीराम, राजकुमार, कलावती और राजकुमार के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती 13 जून की सुबह पांच से लापता है। उसके पिता ने गोंडा, करनैलगंज के बरबतपुर निवासी मुख्तार खान और उसके भाई इम्तियाज पर अपहरण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों भाई का मोहल्ले में पहले से आना जाना था। दोनों पहले से शादीशुदा है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान है। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
झंगहा के मिठावेल निवासी सोविंद की शादी 8 जून 2015 को देवरिया, सोनूघाट के बदली गांव निवासी निशा से हुई थी। 29 सितंबर 2015 की दोपहर में निशा घर से लापता हो गई। सोविंद ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव के रहने वाले श्रीराम, राजेश, कलावती, राजकुमार ने उसकी पत्नी को गायब किया है। वारदात के बाद से यह लोग भी घर पर नहीं थे। घटना के कुछ दिन बाद सभी आरोपी लौट आए लेकिन निशा का कुछ पता नहीं चला। सोविंद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था पत्नी का अपहरण करने के बाद गांव के आरोपियों ने उसे बेंच दिया है।
विज्ञापन
खोजबीन के बाद उसने एसएसपी, डीआईजी को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के निर्देश पर झंगहा पुलिस ने मिठावेल गांव के रहने वाले श्रीराम, राजकुमार, कलावती और राजकुमार के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लापता हुई युवती, भाइयों पर अपहरण का केस
अलीनगर में रहने वाली युवती चार दिन से लापता है। खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने गोंडा के रहने वाले दो भाइयों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। मामला दो वर्ग का होने के कारण पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती 13 जून की सुबह पांच से लापता है। उसके पिता ने गोंडा, करनैलगंज के बरबतपुर निवासी मुख्तार खान और उसके भाई इम्तियाज पर अपहरण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों भाई का मोहल्ले में पहले से आना जाना था। दोनों पहले से शादीशुदा है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान है। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।