{"_id":"581f3c0e4f1c1b067fb373aa","slug":"neighbour-raped-to-girl-whe-she-was-alone-in-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बना किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बना किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर सहबाजगंज में मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। घटना के दिन परिवार के लोग गांव गए हुए थे। उनके लौटने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी मां को दी। रविवार को गुलरिहा थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद से ही आरोपी परिवार वालों के साथ फरार है।
कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र की पीड़ित किशोरी घरवालों के साथ शिवपुर-सहबाजगंज में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसके पड़ोस में अहिरौली गांव का युवक भी किराए पर कमरा लेकर रहता है। दो नवंबर को किशोरी के घर वाले बाहर गए हुए थे। आरोप है कि रात में आरोपी युवक घर में घुस गया और किशोरी को डरा-धमकाकर कमरे में बंधक बनाकर उससे रेप किया। चार नवंबर को किशोरी की मां गांव से लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी। उलाहना देने किशोरी की मां जब आरोपी के घर पहुंचीं तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने पर रात में परिवार के लोगों को लेकर फरार हो गया। रविवार को किशोरी के पिता गांव से लौटे तो उन्होंने गुलरिहा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रामअशीष यादव ने बताया आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी युवक किशोरी के पिता के साथ काम करता था। घर पर उसका पहले से ही जाना-जाना था।