फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of an old man for land dispute

जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Tue, 03 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 03 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder of an old man for land dispute
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
पिपराइच के छितौनी में सोमवार की सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुए बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। ऐहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने छह आरोपियों पर हत्या, बलवा और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार छितौनी गांव के रामसवारे निषाद और मोहम्मद शफी खान (60) के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चलता था। रामसवारे अपने घर के सामने चहारदीवारी बनाना चाहता था। सोमवार की सुबह रामसवारे निर्माण कराने के लिए नींव खुदवा रहे थे। आबादी की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उनके पड़ोसी रामभजन ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पंचायत के लिए प्रधान के साथ ही आसपास के लोग जुटे। बातचीत में मोहम्मद शफी ने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रामसवारे पक्ष के लोगों ने मोहम्मद शफी पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरा - तफरी मच गई। गांव के लोगों ने आरोपियों का घर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो वर्ग का होने के कारण इंस्पेक्टर पिपराइच अंजनी श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को हटाने के साथ ही आरोपियों के घरवालों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। मोहम्मद शफी के बेटे फिरोज ने रामसवारे उनके बेटे धर्मेंद्र, मनोज, सनोज, चंदन और डोड़ही के खिलाफ हत्या, बलवा का केस दर्ज किया है। 

सीओ के सामने आरोपी को पीटा
बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के सरोज निषाद को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस अभिरक्षा से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे थाने ले जा पाई। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। एसडीएम सदर पंकज वर्मा, एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह सहित भी मौके पर पहुंचे।


पुलिस नहीं सुलझा सकी मामला
चहारदीवारी के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद काफी दिनों से चल रहा था। शिकायत होने पर पुलिस ने थाने पर पंचायत कराई थी। समाधान दिवस में बेहतर तालमेल के अभाव में भूमि का फैसला नहीं हो सका। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को बताया कि आबादी की जमीन पर हो रहे निर्माण का पूरा गांव विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed